भाजपा सांसद सीपी जोशी की लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी, राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें सीपी जोशी ने राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने के तीन कारण भी बताए।