सीएम आतिशी को मनोज तिवारी की चिट्ठी, शराब नीति और सड़कों की मरम्मत को लेकर पूछे सवाल
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को शपथ लेते ही एक चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने दिल्ली के शराब घोटाले और शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर सवाल पूछे।