आरक्षण की राह में कांग्रेस ने अटकाए रोड़े, सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों ने किया दावा!
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव जारी है। इस सबके बीच कांग्रेस लगातार भाजपा पर इस बात को लेकर हमला बोल रही है कि वह संविधान को बदलना चाहते हैं और देश से आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। जबकि, दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस पर हमला करते हुए यह कह रही है कि कांग्रेस ओबीसी कोटे में मुसलमानों को शामिल कर उन्हें आरक्षण का लाभ दे रही है।