राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को सिखाएगी सबक : जेपी नड्डा

IANS | September 2, 2023 9:38 AM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में सामने आए महिला के नग्‍न वीडियों को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेेेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।

उत्तर कोरिया ने पीले सागर में दागी क्रूज मिसाइलें

IANS | September 2, 2023 8:49 AM

सोल, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शनिवार को पीले सागर की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा अपना प्रमुख संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त करने के कुछ दिनों बाद सोल की सेना ने यह बात कही।

पाकिस्तान में अगस्त में तेजी से बढ़े आतंकवादी हमले: रिपोर्ट

IANS | September 2, 2023 8:26 AM

इस्लामाबाद, 2 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) ने कहा है कि अगस्त में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी से वृद्धि देखी गई, देश भर में 99 घटनाएं दर्ज की गईं, जो नवंबर 2014 के बाद से सबसे अधिक मासिक संख्या है।

दिल्ली की अदालत ने दो लोगों को 2020 के दंगों के दौरान हत्या के प्रयास और दंगे का दोषी ठहराया

IANS | September 1, 2023 9:53 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के कुख्यात दंगों के दौरान हत्या के प्रयास और दंगे के आरोप में दो व्यक्तियों, इमरान उर्फ ​​मॉडल और इमरान को दोषी ठहराया है। आरोपी व्यक्ति दंगाई भीड़ में शामिल थे, जिसने गोलीबारी कर 25 फरवरी को बृजपुरी पुलिया के पास एक पुलिस टीम और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोका था।

'इंडिया' जीतेगा, 2024 में मोदी सरकार को बाहर का रास्‍ता दिखाएंगे: विपक्षी नेता

IANS | September 1, 2023 9:36 PM

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि 'इंडिया' गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में "अहंकारी और भ्रष्ट" भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर कर देगा।

'इंडिया' गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे के वकील कपिल सिब्बल के आने से मची हलचल

IANS | September 1, 2023 9:09 PM

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वकील और पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में 'बिन बुलाए' आकर हंगामा खड़ा कर दिया।

कर्नाटक: संतोष बनाम येदियुरप्पा की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आई

IANS | September 1, 2023 6:08 PM

बेंगलुरु, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष द्वारा आयोजित पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ उनकी लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

गहलोत सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं : प्रल्हाद जोशी

IANS | September 1, 2023 4:52 PM

जयपुर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि गहलोत सरकार को एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

बंगाल विस्फोट का असर: जिला स्तर पर पटाखा इकाइयों के लिए नया लाइसेंस नहीं

IANS | September 1, 2023 4:21 PM

कोलकाता, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 27 अगस्त को एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए बड़े विस्फोट के बाद राज्य सरकार ने पटाखा संयंत्रों को नए लाइसेंस देने या लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए नियमों को सख्‍त बनाने का फैसला किया है।

विधानसभा अधिकारियों को धमकाया जा रहा है : दिल्ली स्पीकर राम निवास गोयल

IANS | September 1, 2023 4:09 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा पर विधानसभा समितियों और दिल्ली सचिवालय को पंगु बनाने के प्रयास करने के आरोप लगाए।