भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना हुईं बेनकाब, इस्तीफा दें ममता बनर्जी : भाजपा
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले में आए कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सीधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए यह आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना (ममता बनर्जी) आज बेनकाब हो गई हैं। भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है।