कौन हैं आतिशी, जो बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है। सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई। आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा। जिस पर सबने सहमति जताई। बाद में गोपाल राय ने इसकी जानकारी साझा की। कहा, अब अगले चुनाव तक आतिशी ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। पूरे विधायक दल ने उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ अपना नेता चुना है।