सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने की 'मुडा' द्वारा आवंटित भूखंडों को वापस करने की पेशकश
बेंगलुरू, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) को पत्र लिखकर उन्हें आवंटित 14 भूखंडों को वापस करने की पेशकश की है। पार्वती का पत्र मुडा भूमि आवंटन में कथित घोटाले को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है।