जम्मू-कश्मीर चुनाव : किश्तवाड़ जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग, श्रीनगर में सबसे कम
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सभी चरणों को मिलाकर देखा जाए तो किश्तवाड़ जिले में सबसे ज्यादा 80.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, श्रीनगर में सबसे कम 30.08 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा 50 प्रतिशत से कम मतदान वाला दूसरा जिला पुलवामा रहा, जहां 46.99 फीसदी वोट पड़े।