प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से मथुरा हुई स्वच्छ : स्थानीय निवासी
मथुरा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में गांधी जयंती के मौके पर जब हाथों में झाड़ू थामा तो विपक्ष ने कई सवाल खड़े कर दिए। लेकिन, प्रधानमंत्री रुके नहीं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर देशभर के लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए अपील की।