डीओजे का अदाणी ग्रुप के खिलाफ मामला कमजोर और आधारहीन : यूएस अटॉर्नी के इस्तीफे पर बोले महेश जेठमलानी
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) का अदाणी ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार केस में आरोप पत्र काफी कमजोर है। यह बयान वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने शुक्रवार को इस मामले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रियोन पीस द्वारा इस्तीफे की घोषणा के बाद दिया।