सीएम योगी धमकियों से नहीं डरते, अखिलेश का मठ-मंदिरों को ध्वस्त करने का सपना पूरा नहीं होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गाजियाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजर का रुख' वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, 2027 में अखिलेश यादव का जो सपना है मठ-मंदिरों को ध्वस्त करने का, वह पूरा नहीं होगा।