यूपी सीएम ऑफिस का 'एक्स' हैंडल सोशल मीडिया पर छाया, छह मिलियन हुई फॉलोअर्स की संख्या

IANS | December 22, 2024 2:58 PM

लखनऊ, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ ही देश में भी योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों दिन काफी तेजी से बढ़ रही है। जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी आगे रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त सक्रियता रहती है।

महाकुंभ में कॉल करते ही 30 मिनट में पहुंचेगी ऑटोमेटिक ब्लोअर मिस्ट

IANS | December 22, 2024 2:31 PM

महाकुंभनगर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। महाकुंभ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। यहां मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह से निजात मिलेगी।

पीएम मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का किया दौरा, भारतीय श्रमिकों से की बातचीत

IANS | December 22, 2024 12:07 PM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में एक श्रमिक शिविर का दौरा किया। पीएम मोदी मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में गल्फ स्पिक लेबर कैंप पहुंचे, जिसमें लगभग 1,500 भारतीय नागरिक काम करते हैं।

रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

IANS | December 22, 2024 11:40 AM

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला' में 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित भी करेंगे।

गरीबों की मदद के लिए चावल पर जीएसटी घटाया, नमकीन पॉपकॉर्न पर नहीं बढ़ाया कर : निर्मला सीतारमण

IANS | December 21, 2024 10:57 PM

जैसलमेर (राजस्थान), 21 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घोषणा की कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने चावल पर कर की दर को घटाकर 5 प्रतिशत करने, जीवन रक्षक जीन थेरेपी को कर मुक्त करने और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एसएएम) के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों के लिए जीएसटी छूट की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

पटपड़गंज विधानसभा : हार के डर से भागे मनीष सिसोदिया, अवध ओझा सिर्फ पोस्टर में दिखाई दिए

IANS | December 21, 2024 9:08 PM

पटपड़गंज, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आईएएनएस ने पटपड़गंज विधानसभा में लोगों से बातचीत की। इस विधानसभा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया वर्तमान में विधायक हैं। लेकिन, आगामी विधानसभा चुनाव में वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिसोदिया की सीट बदली गई है। वह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया है। नए प्रत्याशी अवध ओझा और वर्तमान विधायक मनीष सिसोदिया के कामकाज के बारे में यहां की जनता ने आईएएनएस के साथ बातचीत की।

अंबेडकर नगर विधानसभा : सीवर, टूटी सड़कें और पानी की समस्या से लोग परेशान

IANS | December 21, 2024 7:44 PM

अंबेडकर नगर, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने अंबेडकर नगर विधानसभा से मौजूदा विधायक अजय दत्त पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। इस क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को क्या मूड है और इलाके में दिल्ली सरकार की फ्री सुविधाओं से जनता को कितना लाभ हुआ है। यह जानने के लिए आईएएनएस ने अंबेडकर नगर विधानसभा के कुछ नागर‍िकों से बात की।

देवली विधानसभा : स्वच्छ जल के लिए तरसते हैं लोग, नहीं मिलती फ्री बिजली व पानी की सुविधा

IANS | December 21, 2024 6:49 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। केजरीवाल की पार्टी ने इस बार कई मौजूदा विधायक के टिकट काटे हैं। इस लिस्ट में दक्षिणी दिल्ली स्थित देवली विधानसभा क्षेत्र भी है। यहां से वर्तमान विधायक प्रकाश जारवाल का टिकट काटकर प्रेम कुमार चौहान को दिया है। इस विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को क्या मूड है और पांच साल में उन्हें दिल्ली सरकार की फ्री 200 यूनिट बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का कितना लाभ हुआ। यह जानने के लिए आईएएनएस ने देवली विधानसभा के कुछ लोगों से बात की।

15वें वित्त आयोग के तहत राज्यों को हस्तांतरित धनराशि बढ़ी: निर्मला सीतारमण

IANS | December 21, 2024 10:04 AM

जयपुर, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के जैसलमेर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की।

पूर्वोदय योजना की निगरानी करेगा भागलपुर का बिहार कृषि विश्वविद्यालय

IANS | December 21, 2024 10:01 AM

भागलपुर, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार की ओर से पूर्वोदय योजना की जिम्मेदारी भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। सरकार ने विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया है। पूर्वी भारत के पांच राज्यों के विकास को ध्यान में रख सरकार ने इसे प्लान किया है। यह योजना बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश (पांच राज्य) के विकास लिए भारत सरकार द्वारा बनाई गई है।