उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किए तीन नए ऐप

IANS | December 24, 2024 7:55 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए जागृति ऐप , जागृति डैशबोर्ड और जागो ग्राहक जागो ऐप लॉन्च किए।

गृह मंत्री अमित शाह की सीएम धामी से मुलाकात, तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर बैठक की

IANS | December 24, 2024 7:40 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तराखंड में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

महाकुंभ के लिए संगम के साथ ही सज संवर रहे अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट धाम

IANS | December 24, 2024 5:55 PM

महाकुंभ नगर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुंभ को लेकर तैयारियां सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं हो रही है, इसका असर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी होने जा रहा है। महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, लखनऊ में भी बड़ी संख्या में आवागमन संभावित है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन स्थानों पर भी मूलभूत सुविधाएं विकसित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अरविंद केजरीवाल भगवान कृष्ण के अवतार हैं : अवध ओझा (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | December 24, 2024 3:44 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल को भगवान श्री कृष्ण का अवतार बताया। उन्होंने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है, तो उसके पीछे समाज के कंस पड़ जाते हैं।

अटल जी की कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IANS | December 24, 2024 2:18 PM

लखनऊ, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'अटल युवा महाकुंभ' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की महानता का स्मरण करते हुए प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं।

केंद्र ने यूपी, आंध्र प्रदेश में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 2,044 करोड़ रुपये किए जारी

IANS | December 24, 2024 11:16 AM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त जारी की है।

पीएम मोदी आपकी ईसा मसीह को लेकर कही बातों ने दिल छू लिया : अमेरिकी सिंगर मिलबेन

IANS | December 24, 2024 10:54 AM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहिष्णुता, शांति के प्रति उनके समर्पण को सराहा है। पीएम मोदी सोमवार को दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शब्दों ने उन्हें छू लिया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिका के दौरे की एक फोटो भी शेयर की जिसमें पीएम मोदी उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

एलजी की केजरीवाल को चिट्ठी, दिल्ली की जनता की समस्याओं का किया जिक्र

IANS | December 23, 2024 8:51 PM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने दिल्लीवास‍ियों की समस्याओं का जिक्र किया। इसके अलावा एलजी ने अस्पतालों में दवाओं और डॉक्टरों की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने स्कूल-मोहल्ला क्लिनिक और यमुना प्रदूषण को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया।

महाकुंभ की तैयारियों को देख अभिनेता संजय मिश्रा हुए खुश, योगी सरकार की तारीफ में कही ये बात

IANS | December 23, 2024 6:46 PM

महाकुंभ नगर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्रा सोमवार को संगम की सैर पर थे। यहां उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की।

महाकुंभ 2025 : विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए सीएम योगी बोले, 'युद्ध स्तर पर चल रही सभी तैयारियां'

IANS | December 23, 2024 6:32 PM

महाकुंभ नगर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के साथ ही राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच बेहतरीन को-आर्डिनेशन के साथ महाकुंभ की तैयारी आगे बढ़ रही है। यहां हर संस्था का सहयोग लिया जा रहा है।