मुंबई: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 500 फीट लंबी रंगोली का अद्भुत प्रदर्शन
मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुंबई के बोरीवली स्थित प्रमोद महाजन ग्राउंड में एक अद्भुत रंगोली आर्ट प्रदर्शित की गई। यह 500 फीट लंबी रंगोली अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धांजलि देती है।