केजरीवाल को जमानत मिलने पर बोले मनोज तिवारी, दिल्ली को कितना दर्द दोगे, ये जनता पूछना चाहती है
नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइंया की पीठ ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि कोर्ट ने केजरीवाल को 10-10 लाख रुपये के मुचलके के साथ-साथ उन पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे है, वहीं केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी, उन पर हमलावर है।