महराजगंज की सांची अग्रवाल की किस बात पर पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों से करेंगे अपील’

IANS | December 26, 2024 11:43 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर 17 बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति को हर क्षेत्र में बेस्ट करना होगा, ताकि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार हो सके। पीएम मोदी ने कहा कि आज वीर बाल दिवस पर असाधारण प्रतिभा और साहस के लिए सम्मानित बच्चों से संवाद बेहद उत्साहित करने वाला है। पुरस्कार पाने वाले बच्चों ने आईएएनएस से बात की।

मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा : गौतम अदाणी

IANS | December 26, 2024 11:17 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह ने जताया शोक

IANS | December 26, 2024 11:09 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

देश को आर्थिक संकट से निकालने और उदारीकरण में मनमोहन सिंह की रही थी अहम भूमिका

IANS | December 26, 2024 10:56 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह अपने घर पर अचेत हो गए थे इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली। वह साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग बोले, केजरीवाल ठगने के लिए 2100 रुपये वाली योजना लाए हैं

IANS | December 26, 2024 8:06 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में ही होना है, हालांकि अभी इसको लेकर तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। ऐसे में पहले के चुनावों की तरफ इस बार के विधानसभा चुनाव में भी नई दिल्ली विधानसभा सीट की चर्चा जोरों पर है।

‘वीर बाल दिवस’ पर सिख समाज ने कहा, पीएम मोदी ने वो करके दिखाया जो पिछली सरकार नहीं कर पाई

IANS | December 26, 2024 7:44 PM

वाराणसी, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। आज देश भर में वीर बाल दिवस मनाया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया।

‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ के तहत हुआ ब्लड कैंसर का इलाज : लाभार्थी

IANS | December 26, 2024 7:36 PM

अहमदाबाद, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ब्लड कैंसर से पीड़ित नरेश सोनी और मध्यप्रदेश के रहने वाले गीलदार सिंह डाबर ने इलाज कराया है। पीएम मोदी की इस योजना से लाभार्थियों को काफी राहत मिली है।

पीएम मोदी ने वीर बाल दिवस पर किया 'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' का शुभारंभ

IANS | December 26, 2024 6:52 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित तीसरे वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने साहिबजादों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए इस दिन की अहमियत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और विकसित भारत की नींव तैयार करना है।

हिंदू मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के लिए विहिप चलाएगा अभियान, विजयवाड़ा से होगा शंखनाद

IANS | December 26, 2024 5:24 PM

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को देशव्यापी जन-जागरण अभियान की घोषणा की है। विहिप के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी राज्य सरकारों को मंदिरों के नियंत्रण, प्रबंधन और दैनंदिनी कार्यों से स्वयं को अविलंब अलग कर लेना चाहिए, क्योंकि उनका यह कार्य हिंदू समाज के प्रति भेदभाव पूर्ण है।

झारखंड 2024 : जेल जाकर हेमंत हुए और पावरफुल, भाजपा को लगते रहे झटके

शंभु नाथ चौधरी | December 26, 2024 3:30 PM

रांची, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड की सियासत में 2024 बेहद उथल-पुथल भरा साल रहा। साल के पहले ही महीने में सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के साथ राज्य की सियासत में हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पूरे साल घटनाक्रम नाटकीय तरीके से बड़ी तेजी के साथ बदलते रहे। यह झारखंड के इतिहास में पहला साल रहा, जब सीएम पद के लिए तीन बार शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। दलबदल, इस्तीफा, बगावत से जुड़ी घटनाओं ने सियासत में खूब सनसनी मचाई, तो सियासी मंच पर कई नए चेहरों का अवतार भी हुआ।