राजस्थान-हरियाणा के दौरे पर पीएम मोदी, पानीपत में 'बीमा सखी योजना' का करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर की सुबह जयपुर में होंगे। यहां वो जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे हरियाणा में 'बीमा सखी योजना' का शुभारंभ करेंगे।