महाकुंभ : मकर संक्रांति के अवसर पर मेला क्षेत्र में बिहू नृत्य का भव्य आयोजन
महाकुंभ नगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में इस बार पूर्वोत्तर के राज्यों की कई परंपराएं पहली बार देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में महाकुंभ मेला परिसर में पहली बार पूर्वोत्तर का प्रसिद्ध पर्व भोगाली बिहू मनाया गया।