सूबों में जंग, जंतर-मंतर पर संग, यही है इंडी ब्लॉक का सियासी ढंग !
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा से लेकर केरल तक आपसी सियासी तकरार से दो चार हो रहे इंडी ब्लॉक के घटक दलों को आखिरकार किसी तरह एकजुटता दिखाने का एक मौका मिला और यह मौका मिला जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरती सेहत की वजह से।