अमृत ​​2.0 योजना के तहत शहरों को जल सुरक्षा देने के लिए 66,750 करोड़ रुपये हुए आवंटित

IANS | December 3, 2024 12:59 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। शहरों को "आत्मनिर्भर" बनाने और "जल सुरक्षा" देने के लिए अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 योजना के तहत परियोजनाओं के लिए 66,750 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता आवंटित की गई है। यह जानकारी हाल ही में संसद को दी गई।

सुगम्य भारत अभियान के 9 साल : जब पीएम मोदी ने गुजरात की युवा को किया प्रेरित

IANS | December 3, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मंगलवार को सुगम्य भारत अभियान के नौ साल पूरे होने पर, सोशल मीडिया मंच एक्स पर 'मोदी आर्काइव' ने दिव्यांग दिव्या गोसाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके प्रस्ताव की दिल को छू लेने वाली घटना साझा की।

मध्य प्रदेश : पीएमएफएमई ने बदली दमोह के करण की बदली किस्मत, कई लोगों को रोजगार दे कमा रहे हजारों रुपये

IANS | December 2, 2024 9:36 PM

दमोह, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी सोई हुई किस्मत को बदलने के लिए केंद्र सरकार तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उसी में से एक प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) योजना है, जिसके माध्यम से लाखों युवा उद्यमी बन रहे हैं। ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के मिर्जापुर गांव का है। यहां के करण कुर्मी ने पीएमएफएमई योजना के तहत बैंक से करीब छह लाख रुपये का लोन लिया और अपने गांव में एक दूध प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की।

'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, 'फिल्म मेकर्स की सराहना करता हूं'

IANS | December 2, 2024 9:03 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को एनडीए सांसदों के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में मूवी की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें भी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के मेकर्स की तारीफ भी की।

भारत का प्रगति प्लेटफॉर्म वैश्विक लीडर्स को आईना, कैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए विकास को आगे बढ़ाए : ऑक्सफोर्ड स्टडी

IANS | December 2, 2024 8:24 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया भारत का प्रगति प्लेटफॉर्म रुके हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए ट्रैक करने में सफल रहा है। यह ग्लोबल लीडर्स के लिए सबक है कि कैसे एक राष्ट्र अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण से किसानों ने 3 वर्षों में की 57,552 करोड़ रुपये की कमाई : केंद्र

IANS | December 2, 2024 8:16 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) प्रोग्राम से किसानों को पिछले तीन वर्षों में 57,552 करोड़ रुपये कमाने में मदद मिली है। इससे पिछले तीन वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

भारत के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात 448 मिलियन डॉलर पहुंचा

IANS | December 2, 2024 4:57 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर) में 447.73 मिलियन डॉलर के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया है।

हम जनता के मजबूत भविष्य के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा

IANS | December 1, 2024 8:14 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। केरल के वायनाड में अपने धन्यवाद दौरे के दूसरे दिन रविवार को नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्षेत्र के लिए अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद करने जैसे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया। 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने बढ़ाया हिंदुत्व का मान, सनातन बोर्ड के गठन का भेजेंगे प्रस्ताव : महंत रवींद्र पुरी

IANS | December 1, 2024 6:35 PM

प्रयागराज, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व में सनातन का ऐसा परचम लहराया है, जो आज तक किसी ने नहीं किया है। 2019 का कुंभ दिव्य और भव्य था और सीएम योगी की अगुवाई में महाकुंभ-2025 उससे भी ज्यादा दिव्य और भव्य होगा। ये बातें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहीं।

केंद्र सरकार के नए फैसले से ईपीएफओ सदस्यों को 'अधिक रिटर्न'

IANS | December 1, 2024 6:13 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) द्वारा सदस्यों की अधिक आय के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए रिडेम्पशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है।