कौन हैं चिन्मय कृष्ण दास, जिनकी गिरफ्तारी पर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। ऐसे में जानते हैं कि चिन्मय कृष्ण दास कौन हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर बांग्लादेश से भारत तक चर्चा हो रही है।