प्रसार भारती के डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक जानकारी पहुंचाना हमारा प्रयास : सीईओ गौरव द्विवेदी
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रसार भारती, रेलटेल और प्लेबॉक्स टीवी ने सोमवार को दिल्ली में रेलवायर ब्रॉडबैंड पर फ्रीडम प्लान लॉन्च किया। इसको लेकर प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव द्विवेदी ने आईएएनएस से खास बात की।