कुछ 'कट्टर बेईमान' ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए कहा कि अन्ना हजारे जी को आगे रखकर कुछ 'कट्टर बेईमान' लोगों ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली पर आम आदमी पार्टी (आप) को 'आपदा' करार दिया।