‘खादिम’ का राजस्थान के विरासत, संस्कृति और इतिहास से कोई मतलब नहीं : बाबा बालक नाथ
जयपुर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान से भाजपा विधायक बाबा बालक नाथ ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने अजमेर में होटल ‘खादिम’ का नाम बदलकर 'अजयमेरु' करने के फैसले, अजमेर में पृथ्वीराज चौहान के किले का जीर्णोद्धार, गोधरा कांड पर बनी फिल्म और मेवात में अवैध मस्जिदें से होने वाली रणनीतियों पर प्रतिक्रिया दी है।