पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2024 में उपलब्धियों से भरा रहा
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2024 में उपलब्धियों से भरा रहा है। 2024 में केंद्र सरकार ने इनोवेशन, कौशल विकास, उद्यमिता और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दूरदर्शी नीतियों और कार्यक्रमों को शुरू करके भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।