भाजपा नेता प्रवेश वर्मा से सहायता राशि लेने बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 1100 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं, जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई का हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा।