पीएम मोदी, गृह मंत्री ने रामविलास पासवान को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

IANS | October 8, 2024 2:55 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ इतने सालों तक काम करने का मौका मिला।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के शुरुआती रुझानों पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी

IANS | October 8, 2024 12:31 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ रहे हैं। रुझानों में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिख रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के रुझानों पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बयान दिया।

लड़ाई अच्छे से लड़ी, इंशाअल्लाह नतीजों में दिखेगा सब: उमर अब्दुल्ला

IANS | October 8, 2024 8:55 AM

श्रीनगर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ा और उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में होंगे।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू

IANS | October 8, 2024 8:00 AM

श्रीनगर/चंडीगढ़, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के लिए सितंबर-अक्टूबर में पड़े वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा के लिए भी मतगणना शुरू हो चुकी है, जहां सभी 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

नतीजे आने से पहले रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में किया हवन, बहू उम्मीदवार पहुंचे मंदिर

IANS | October 8, 2024 7:59 AM

जम्मू, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान का नतीजा आने से पहले भाजपा के पदाधिकारी और उम्मीदवार भगवान की शरण में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में हवन पूजन किया। वहीं, बहू विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के ही विक्रम रंधावा और कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा भी देवी दर्शन को पहुंचे।

भारत के इतिहास में पीएम मोदी जितना कोई भी नेता लोकप्रिय नहीं हुआ : सैय्यद जफर इस्लाम

IANS | October 7, 2024 9:34 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 23 साल पूरे होने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कोई भी नेता पीएम मोदी जितना लोकप्रिय नहीं हुआ है।

रामविलास पासवान : दलित की चेतना और सत्ता की धड़कन पहचानने वाले राजनीति के हर दौर के सितारे

IANS | October 7, 2024 8:46 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में रामविलास पासवान का उदय बड़ी खास घटना थी। 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में पैदा हुए पासवान ने बहुत करीब से दलित जीवन के संघर्ष को देखा भी था और झेला भी था। उन्होंने इस संघर्ष को राजनीति में आने की बड़ी प्रेरणा बताई थी। वह देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे और पांच दशक से भी ज्यादा के संसदीय अनुभव में वह नौ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। अपने सियासी सफर में छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने वाले पासवान ने 8 अक्टूबर के दिन ही 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था।

पीएम मोदी की वो 23 योजनाएं, जिन्हें गुजरात के बाद नेशनल लेवल पर भी अपनाया गया

IANS | October 7, 2024 7:46 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 7 अक्टूबर का दिन बेहद ही खास है। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने गुजरात के सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड कायम किया। इसके बाद वह प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। आइये जानते हैं पीएम मोदी के उन 23 कामों के बारे में जो उन्होंने गुजरात से शुरू करके नेशनल लेवल पर भी अपनाया।

बेदाग रहे हैं नरेंद्र मोदी के सत्ता में 23 साल

IANS | October 7, 2024 3:43 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रशंसकों के लिए 7 अक्टूबर का दिन बहुत खास है। दरअसल, सत्ता की भागदौड़ संभालते हुए नरेंद्र दामोदरदास मोदी को आज 23 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने पहले करीब 13 साल तक गुजरात की सत्ता संभाली और उसके बाद 10 साल से ज्यादा समय से लगातार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

संवैधानिक पद पर पीएम मोदी के 23 साल पूरे, सीएम योगी-धामी ने दी बधाई

IANS | October 7, 2024 1:34 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। संवैधानिक पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे आपकी 23 वर्षों की लोक साधना में आस्था, अस्मिता, आधुनिकता, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को संरक्षण और संवर्धन मिलने के साथ ही हर स्तर पर वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते 23 वर्षों की यशस्वी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।