'किसान सम्मान निधि' से हिमाचल के किसानों को मिला फायदा, पीएम मोदी का जताया आभार
मंडी, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जनसाधारण के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना इसी में से एक है। हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिले के लाभार्थी किसानों को इस योजना का फायदा मिला, जिसको लेकर उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।