आईएएनएस मैटराइज सर्वे : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष की 'राजनीति' से आम जनता असहमत
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सैन्य और रणनीतिक उपलब्धियों पर जहां देशवासी गर्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाकर राजनीतिक बहस को और गर्म कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर सीजफायर के फैसले के खिलाफ विपक्ष की ओर से एक नेगेटिव नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई। हालांकि, उसे देश की जनता ने सीधे-सीधे नकार दिया है।