'पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा', स्थानीय लोगों ने जताया भरोसा
दुर्गापुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास को लेकर अपना विजन जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने बंगाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।