पीएम मोदी की पहल ने गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को हकीकत में बदला: कुमारस्वामी

IANS | October 2, 2024 2:48 PM

बेंगलुरु, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के सपने को हकीकत में बदल दिया है।

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, कहा- पीएम मोदी की मुहिम से लोग हो रहे हैं जागरुक

IANS | October 2, 2024 12:42 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया। निगम के कर्मचारियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गदगद हुए स्कूली छात्र-छात्राएं, कहा- ‘विश्वास नहीं था पीएम से मिलेंगे’

IANS | October 2, 2024 12:27 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडारा पार्क स्थित एनडीएमसी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ श्रमदान किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर स्कूली छात्रा-छात्राओं में खुशी देखने को मिली। आईएएनएस से बातचीत के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।

स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने लोगों का किया धन्यवाद

IANS | October 2, 2024 12:20 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अभियान की सफलता के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है।

महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा ने दुनिया की सारी ताकतों को बौना कर दिया : राघव चड्ढा

IANS | October 2, 2024 11:01 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस: जब गांधी जी के आदर्शों के कारण, दुनिया ने गीता के श्लोक को आधा पढ़ना शुरू कर दिया

IANS | October 1, 2024 10:29 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भगवत गीता का एक श्लोक है, “अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च” अर्थात् अहिंसा मनुष्य का परम धर्म है और धर्म की रक्षा के लिए हिंसा करना भी उसी तरह श्रेष्ठ है। यह श्लोक “अहिंसा परमो धर्मः” तक तो हम सब जानते हैं, लेकिन उसके आगे बहुत से लोग नहीं जानते।

सीएम योगी ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई

IANS | October 1, 2024 9:32 PM

लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।

सीएम सिद्दारमैया पर एफआईआर प्रतिशोध की राजनीति : कांग्रेस 

IANS | October 1, 2024 8:49 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत हुई एफआईआर को प्रतिशोध की राजनीति बताया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार कर्नाटक की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

नवरात्रि पर योगी सरकार की पहल, 'शक्ति सारथी' के रूप में तैनात होंगे ऑटो और ई रिक्शा चालक

IANS | October 1, 2024 8:28 PM

लखनऊ/गोंडा, 1 अक्टूबर। नवरात्रि के अवसर पर योगी सरकार की पहल पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को शक्ति सारथी के रूप में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है। उन्हें महिलाओं के सुरक्षित आवागमन के साथ ही सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोंडा जिला प्रशासन द्वारा यह अनूठी पहल की जा रही है।

महात्मा गांधी : एक आम इंसान से महामानव बनने की गाथा

IANS | October 1, 2024 8:08 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। 155 साल पहले एक ऐसी शख्सियत का जन्म हुआ, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जिसने अंग्रेजों के पसीने छुड़वाए और भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह है कि इन्होंने दुश्मनों के सामने कभी हथियार नहीं उठाया। दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए ही अंग्रेजी हुकूमत को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हम बात कर रहे हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की।