'भारत-ब्रिटेन एफटीए' को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक, ड्रग्स की समस्या पर जताई चिंता

IANS | July 25, 2025 2:00 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को देश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने ‘नो टैरिफ, नो टैक्स’ समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह 99 प्रतिशत वस्तुओं पर लागू होगा, जिससे भारत के व्यापार और कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री, नेताओं ने कहा 'ये गर्व का पल'

IANS | July 25, 2025 1:30 PM

पटना/नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार प्रधानमंत्री पद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही, वह भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मदन सहनी, नीरज सिंह बबलू और अशोक चौधरी ने बधाई दी।

मालदीव में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीय गदगद, मुलाकात के बाद महिला बोली, 'दो दिन से तो मैं सोई नहीं '

IANS | July 25, 2025 12:38 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। मालदीव में बसे प्रवासी भारतीय पीएम मोदी को देखकर काफी खुश हुए। हाथों में तिरंगा और जुबान पर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' का नारा था।

पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, तो रामगोपाल यादव बोले, 'इसे ऐसे मत देखिए'

IANS | July 25, 2025 11:37 AM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लेकिन, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने इसे लेकर अपना तर्क दिया है।

पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, बतौर प्रधानमंत्री पूरे किए 4 हजार 78 दिन, कई उपलब्धियां की अपने नाम

IANS | July 25, 2025 8:39 AM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

मध्य प्रदेश : नीमच में आयुष्मान योजना गरीबों के लिए बना वरदान, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | July 24, 2025 10:36 PM

नीमच, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांवों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से सबसे कमजोर लोगों को जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रही है।

भारत-ब्रिटेन एफटीए से भारतीय व्यवसायों के लिए खुलेंगे नए बाजार : पीएचडीसीसीआई अध्यक्ष हेमंत जैन

IANS | July 24, 2025 10:20 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख उद्योग चैंबर पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने गुरुवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का देश के कई उद्योगों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा और व्यवसायों के लिए नए बाजार खुलेंगे।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता रोजगार को देगा बढ़ावा, किसानों, निर्यातकों के लिए खुलेगा संभावनाओं का द्वार: वित्त विशेषज्ञ अजय रोटी

IANS | July 24, 2025 10:14 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है। वित्त विशेषज्ञ अजय रोटी के अनुसार यह समझौता भारतीय किसानों, निर्यातकों, रत्न एवं आभूषण उद्योग, तकनीकी पेशेवरों और रासायनिक कंपनियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। साथ ही, यह दोनों देशों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा।

इंडिया-यूके ट्रेड एग्रीमेंट लेबर, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए एक बड़ा बदलाव : पीयूष गोयल

IANS | July 24, 2025 9:31 PM

लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) को एक 'ऐतिहासिक छलांग' बताया, जो देशभर में श्रमिकों, किसानों, एमएसएमई और स्टार्टअप को सशक्त बनाएगा।

गुजरात में एनसीसी को मिली नई ताकत, सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे आणंद जिले में नए केंद्र का उद्घाटन

IANS | July 24, 2025 7:07 PM

गांधीनगर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के आणंद जिले में एनसीसी कैडेट्स के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को नावली गांव के समीप नई एनसीसी लीडरशिप अकादमी का भव्य लोकार्पण करेंगे। देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों में से गुजरात निदेशालय की यह चौथी लीडरशिप अकादमी होगी, जो अब आणंद में एनसीसी प्रशिक्षण को नई ऊंचाई देगी। 5 करोड़ रुपए की लागत से बना पहला चरण अब पूरी तरह तैयार है और 200 कैडेट्स के प्रशिक्षण की सुविधा से युक्त है।