तुष्टिकरण की राजनीति के चलते हिंदुओं को अपमानित करने का कोई मौका नहीं चूकते राहुल : अनुराग ठाकुर

IANS | January 17, 2024 11:44 AM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक समारोह बनाने के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस और उनके सहयोगी दल हिंदुओं को अपमानित करने का कोई मौका नहीं चूकते।

सीएम योगी ने कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का किया शुभारंभ

IANS | January 17, 2024 11:34 AM

लखनऊ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का शुभारंभ किया। लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

जेलेंस्की, यूरोपीय संघ प्रमुख यूक्रेनी कानून की स्क्रीनिंग शुरू करने पर हुए सहमत

IANS | January 17, 2024 11:20 AM

कीव, 17 जनवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपीय संघ कानूनों के अनुपालन के लिए यूक्रेनी कानून की स्क्रीनिंग शुरू करने पर सहमत हुए हैं।

गाजा में बुधवार को पहुँचेगी कतर की मध्यस्थता वाली दवा: इजरायल

IANS | January 17, 2024 10:08 AM

जेरूसलम, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल ने कहा है कि कतर की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत महत्वपूर्ण दवाओं की डिलीवरी बुधवार को गाजा में प्रवेश करेगी।

भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सेना, भूटान के पास सबसे छोटी: रिपोर्ट

IANS | January 17, 2024 8:56 AM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल फायरपावर की हाल ही में जारी 2024 की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, भारत के पास वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे मजबूत सेना है, पहले तीन स्थान पर क्रमशः अमेरिका, रूस और चीन हैं।

बिहार : दही-चूड़ा भोज के बाद भी दलों के रिश्ते में सीट बंटवारे को लेकर नहीं घुली मिठास !

IANS | January 16, 2024 8:21 PM

पटना, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की सियासत में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का काफी महत्व रहा है। इस साल भी विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने दही चूड़ा भोज का आयोजन कर मिठास घोलने की कोशिश की। लेकिन, सत्ताधारी महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर मिठास घुली नजर नहीं आ रही है।

12 लाख हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार रामलला के वस्त्र को मुख्यमंत्री योगी ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा

IANS | January 16, 2024 8:16 PM

लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट के एक अभिनव प्रयास के तहत देश के 12 लाख हस्तशिल्पियों द्वारा श्रीरामलला के लिए तैयार विशिष्ट वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा। इस मौके पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक सुरेश जोशी भैया भी मौजूद रहे।

झारखंड में ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए बोर्ड गठित करेगी सरकार

IANS | January 16, 2024 7:26 PM

रांची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ट्रांसजेंडर्स के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करेगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में उनके लिए स्पेशल कमेटी का गठन किया जायेगा। राज्य में सरकार ने ट्रांसजेंडरों को ओबीसी-टू का दर्जा दिया है। उनके हितों के संरक्षण के लिए एक समेकित योजना तैयार की जा रही है। यह जानकारी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

झारखंड में राजनीतिक एजेंट की तरह कार्रवाई कर रही ईडी, बढ़ रहा जनता का आक्रोश : जेएमएम

IANS | January 16, 2024 7:10 PM

रांची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की अगुआ पार्टी जेएमएम ने कहा है कि राज्य में ईडी जिस तरह राजनीति कार्यकर्ता की तरह कार्रवाई कर रही है, उससे जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का यह आक्रोश वीभत्स रूप ले सकता है।

केरल ने 2018-23 के बीच 91,575 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया : शोध

IANS | January 16, 2024 6:53 PM

तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (आईएएनएस)। केरल ने 2018-19 से 2022-23 के दौरान 91,575 करोड़ रुपये से अधिक की नई निवेश परियोजनाओं को सफलतापूर्वक आकर्षित किया है, 33,815 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की हैं और लगभग पांच लाख लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। यह बात मंगलवार को जारी एक शोध रिपोर्ट में कही गई है।