पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हें, 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म नहीं हुआ : पीएम मोदी
अलीपुरद्वार/नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पाकिस्तान को फिर से चेताया। पीएम मोदी ने बंगाल की धरती से पाकिस्तान को याद दिलाया कि भारत की सेना ने पड़ोसी देश को तीन बार घर में घुसकर मारा है, 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है।