मंदसौर में 'पीएम विश्वकर्मा योजना' से लोगों के जीवन में आया बदलाव
मंदसौर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत भर के कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'पीएम विश्वकर्मा योजना' की शुरुआत की। आज इस योजना का लाभ लेकर लोग अपना रोजगार चला रहे हैं। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के मंदसौर में रहने वाले लोगों को भी मिला है।