ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लाना ठीक नहीं : किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को एक बार फिर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। दोपहर 12 बजे सदन में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी दलों ने संसद की कार्यवाही शुरू होते ही जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा, जिसके बाद संसद की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले ही लोकसभा स्थगित होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।