संविधान को नहीं मानते राहुल गांधी जैसे लोग, कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान : किरेन रिजिजू (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | October 6, 2024 9:28 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और देश में मुस्लिमों की स्थिति पर बात की।

हरियाणा में एग्जिट पोल अगर नतीजों में बदले तो कौन होगा कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा, जानें कितने हैं दावेदार

IANS | October 6, 2024 5:01 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए शनिवार शाम एग्जिट पोल जारी हो गए। इसके मुताबिक, 10 साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा को झटका लग सकता है और कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन सकती है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठना लगा है कि अगर एग्जिट पोल नतीजों में बदलता है तो कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।

सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित, महाकुंभ में प्रयागराज में नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री : सीएम योगी

IANS | October 6, 2024 4:47 PM

प्रयागराज, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा की।

फेयर प्वाइंट: क्या जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर से स्थिरता आएगी या उथल-पुथल?

Deepika Bhan | October 6, 2024 3:02 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में राज्य के विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। यह वोटिंग तीन चरणों में हुई। राज्य के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। क्या राज्य में भाजपा, एनसी-कांग्रेस या कोई और पार्टी सरकार बनाएगी? या फिर राज्य में कोई और फैसला होगा? इसका जवाब 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद पता चलेगा।

बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

IANS | October 6, 2024 11:21 AM

नागपुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया।

6 अक्टूबर : भजनलाल और जीतन राम मांझी; दो अलग रास्तों की एक राजनीतिक मंजिल

IANS | October 5, 2024 8:45 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहने वाले भजनलाल बिश्नोई को एक ऐसा नेता माना जाता था जिनके लिए राजनीति में कुछ भी करना असंभव नहीं था। 6 अक्टूबर 1930 को संयुक्त पंजाब के बहावलपुर में पैदा हुए भजनलाल के राजनीतिक जीवन के कई किस्से बड़े मशहूर हैं। उनकी राजनीतिक क्षमताओं के बारे में 1980 का वह किस्सा बड़ा चर्चित है जब उन्होंने अपने करीब 40 विधायकों के साथ कांग्रेस में जाकर सबको चौंका दिया था।

भारत में 2016-17 और 2022-23 के बीच मिले 1.7 करोड़ नये रोजगार, 36 प्रतिशत की वृद्धि : केंद्र

IANS | October 5, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में बेरोजगारी बढ़ने के विपक्ष के दावों के बीच सरकार की ओर से पेश नए आंकड़े विपरीत स्थिति दिखा रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 2016-17 और 2022-23 के बीच देश में रोजगार के अवसर 36 प्रतिशत बढ़े और 1.7 करोड़ लोगों को नए रोजगार मिले।

उमर अब्दुल्ला ने चुनाव नतीजों से पहले भाजपा पर एलजी को सत्ता सौंपने का लगाया आरोप, गृहमंत्री कार्यालय ने किया खारिज

IANS | October 4, 2024 11:27 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के नौकरशाहों से कहा कि वे आगामी निर्वाचित सरकार को कमजोर करने के किसी भी दबाव का विरोध करें।

स्वच्छता अभियान से लोग हुए जागरूक, पर्यटकों ने की पीएम मोदी की तारीफ

IANS | October 4, 2024 7:52 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान को 10 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की थी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2014 को देशभर में स्वच्छ भारत अभियान को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। इस अभियान को साल 2024 में गांधी जयंती के दिन दस साल पूरे हो गए। देशभर में स्वच्छ भारत अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिल्ली के कुतुब मीनार घूमने आए पर्यटकों ने स्वच्छ भारत अभियान व इसके ल‍िए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की।

जब पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी की आखिरी इच्छा की पूरी, केंद्रीय मंत्री ने बताया घटनाक्रम

IANS | October 4, 2024 6:03 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल को याद किया और बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की 'आखिरी इच्छा' को पूरा किया। उन्होंने ऐसा कुछ किया, जिसे किसी अन्य प्रधानमंत्री ने करने का प्रयास नहीं किया या यहां तक ​​कि इसके बारे में सोचा भी नहीं था।