गोवा क्रांति दिवस: भारत की आजादी से पहले ही राम मनोहर लोहिया ने किया था शंखनाद
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। देश को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी भले ही 1947 में मिली, लेकिन भारत के एक महत्वपूर्ण तटीय राज्य गोवा को पुर्तगालियों से अपनी आजादी के लिए 14 सालों का और इंतजार करना पड़ा। गोवा को आजाद कराने में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने 18 जून 1946 को गोवा के लोगों को वहां की दमनकारी सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए प्रेरित किया जो बाद में जाकर यह एक बड़ी क्रांति साबित हुई।