भविष्य में ऐसी नीति बनेगी, जिससे भारत और अमेरिका के बीच आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा : गौरव वल्लभ
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के बीच ऐसी नीति बनाए जाने की संभावना जताई, जिससे दोनों देशों के व्यापार को और बढ़ावा मिल सके।