बिहार विधानसभा चुनाव : प्राणपुर में आधी मुस्लिम आबादी, 2000 से भाजपा का कब्जा; 2025 में बदलेगा समीकरण?
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्राणपुर विधानसभा सीट एक बार फिर से चुनावी विश्लेषण का केंद्र बन गई है। कटिहार जिले के पूर्वी हिस्से में स्थित यह सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी और तब से अब तक यहां 11 बार चुनाव हो चुके हैं। यह पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें प्राणपुर और आजमनगर प्रखंड शामिल हैं।