प्रधानमंत्री आवास योजना से जौनपुर की राजकुमारी को मिला पक्का घर, पीएम मोदी का किया धन्यवाद
जौनपुर, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण बन चुकी है। इसी क्रम में जौनपुर जनपद में भी इस योजना का लाभ गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। राजगढ़ कॉलोनी की निवासी राजकुमारी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही थीं, ने बताया कि उनके पास एक जर्जर और कच्चा मकान था, जिसमें उनका पूरा परिवार वर्षों से रह रहा था।