पीएम मोदी ने दिल्ली को दी राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात, भाजपा नेता बोले- लोगों का बचेगा समय, सफर होगा आसान
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने इस पर खुशी जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने इसे बड़ी सौगात माना और कहा इससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा।