पीएम मोदी की रैली में पहुंची महिलाएं, बोलीं भारत सरकार की योजनाओं ने जिंदगी बदल डाली

IANS | November 15, 2024 12:27 PM

जमुई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंचे। पीएम मोदी की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। जिन्होंने आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी का इजहार किया। बताया कि कैसे भारत सरकार की योजनाओं ने उनकी जिंदगी बदल दी है।

कौन हैं नरेश मीणा, जिनके थप्पड़ कांड से राजस्थान में मचा है बवाल

IANS | November 14, 2024 10:59 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान की देवली उनियारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार को जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो मामले ने हिंसक रूप ले लिया। उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और कई जगह आगजनी भी की।

'हम जानते थे कि सीएम योगी हमारे पक्ष में खड़े होंगे', आयोग के फैसले से छात्रों में खुशी की लहर

IANS | November 14, 2024 9:57 PM

प्रयागराज, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आगामी पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, 120 से ज्यादा स्टॉल में दिख रही यूपी की विकास गाथा

IANS | November 14, 2024 7:37 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत मंडपम में गुरुवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 'उत्तर प्रदेश मंडप' योगी राज में सर्वांगीण विकास की कहानी बयां कर रहा है। 'पार्टनर स्टेट' के रूप में भाग ले रहे यूपी मंडप की थीम 'विकसित प्रदेश-2047' है, जो 'विकसित भारत-2047' की अवधारणा को साकार करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले दादर के लोग बोले, बन रही महायुति की सरकार

IANS | November 14, 2024 6:30 PM

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं। कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर आईएएनएस से बातचीत की।

झारखंड से लाल सलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है : सीएम योगी (लीड-1)

IANS | November 14, 2024 5:05 PM

धनबाद/बोकारो, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ ही कांग्रेस, राजद और वामपंथी उनके निशाने पर रहे।

जीडीपी रैंकिंग में 2025 तक जापान से आगे निकल जाएगा भारत

IANS | November 14, 2024 4:02 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत जल्द जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गुरुवार को जापानी मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

एक दशक में 50 लाख रुपये से अधिक कमाने वालों के आयकर रिटर्न की संख्या 5 गुणा बढ़ी

IANS | November 14, 2024 3:37 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में 50 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले लोगों की संख्या में बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में 50 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों की संख्या 2023-24 में बढ़कर 9.39 लाख से अधिक हो गई है, जो 2013-14 में 1.85 लाख से पांच गुणा अधिक है।

भारत में थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 2.36 प्रतिशत रही

IANS | November 14, 2024 2:56 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 2.36 प्रतिशत हो गई है। थोक महंगाई में बढ़त की वजह खाद्य वस्तुओं की कीमतें उच्च स्तर पर रहना है। सितंबर में यह 1.84 प्रतिशत थी। यह जानकारी गुरुवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

महाराष्ट्र में गणपति की तस्वीर पर लगाया कांग्रेस उम्मीदवार का पोस्टर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

IANS | November 14, 2024 1:40 PM

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के चांदीवली से कांग्रेस उम्मीदवार नसीम खान का पोस्टर भगवान गणपति की तस्वीर पर चिपका हुआ है। अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही इसे कांग्रेस की पूर्व नियोजित योजना बताई। उन्होंने कांग्रेस को 'नई मुस्लिम लीग' करार भी दिया।