महाराष्ट्र-हरियाणा से आए सरपंचों ने कहा-पीएम मोदी को लालकिले के प्राचीर से सुनकर गर्व महसूस हुआ
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों को 12वीं बार संबोधित किया। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक संबोधन को सुनने के लिए 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 85 गांवों के सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।