लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन की दी बधाई

IANS | November 8, 2024 8:32 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी फोटो भी शेयर की।

विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर रहा, गोल्ड रिजर्व 1.2 अरब डॉलर बढ़ा

IANS | November 8, 2024 8:28 PM

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक नवंबर को समाप्त होने वाले हफ्ते में 2.6 अरब डॉलर गिरकर 682.13 अरब डॉलर हो गया है।

हेमंत सोरेन की 'बांग्लादेशी घुसपैठिए स्वागत योजना' 23 नवंबर से बंद होगी : गौरव वल्लभ

IANS | November 8, 2024 7:50 PM

रांची, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की अहम पहल 'बांग्लादेशी घुसपैठिए स्वागत योजना' को 23 नवंबर से तत्काल बंद कर दिया जाएगा।

वोट जिहाद पर ध्यान ना दें, विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर भाजपा को अपना समर्थन दें : स्मृति ईरानी

IANS | November 8, 2024 7:38 PM

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में मुंबई की कल्याण पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार सुलभा गायकवाड़ के पक्ष में प्रचार करने भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। यहां लोगों के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'हमने जो कहा, वो किया'।

महाराष्ट्र की जनता जाग गई है, यहां कांग्रेस की 'बांटो और राज करो' वाली नीति चलने वाली नहीं है : किरेन रिजिजू

IANS | November 8, 2024 6:39 PM

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान के जरिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का कांग्रेस पर इल्जाम भी लगाया।

कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' से दिल्ली में काफी इंपैक्ट होगा : संदीप दीक्षित

IANS | November 8, 2024 6:29 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा से दिल्ली में इम्पैक्ट होगा और कांग्रेस पार्टी को जरूर फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री से उप मुख्यमंत्री बनने का जो सफर है, उसके कारण फडणवीस फ्रस्ट्रेशन में हैं : भूपेश बघेल

IANS | November 8, 2024 6:11 PM

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इसको लेकर तमाम सियासी दलों ने अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं।

आर्टिकल-370 एक अवधि के लिए था, टेंपरेरी था : राजीव प्रताप रूडी

IANS | November 8, 2024 6:01 PM

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर हुए हंगामे और भाजपा नेताओं के मार्शल आउट करने को लेकर भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि एक ऐसा निर्णय जो शायद पूरा भारत अपने इतिहास में याद करेगा, वह धारा 370 को हटाया जाना है। यह तो कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) से गया है। इसमें कोई संविधान संशोधन नहीं किया गया है। आर्टिकल 370 एक अवधि के लिए था, टेंपरेरी था, ऐसे में मैं समझता हूं कि आज जो कुछ भी आप कश्मीर के विकास का रूप देख रहे हैं और बड़ा कदम जो भारत की सरकार ने उठाया है। उससे निश्चित रूप से वहां के लोगों को लाभ मिला है।

'पीएम ई-ड्राइव योजना' से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

IANS | November 8, 2024 5:21 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ईवी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देश में चलाई जा रही इस योजना की वजह से ईवी की बिक्री में शानदार उछाल दर्ज हुआ है।

दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती : पीएम मोदी

IANS | November 8, 2024 4:34 PM

धुले, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।