बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी : रामजी गौतम
पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ऐलान किया है कि वे सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के नेता रामजी गौतम ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।