केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने खुलकर की कांग्रेस सांसद शशि थरूर की तारीफ, बोले- ये देश के लिए सोचते हैं
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शशि थरूर जैसे कई नेता विपक्षी दल में हैं, जो देश के लिए सोचते हैं। किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी विचारधारा से अलग हटकर शशि थरूर कई मौकों पर सरकार की सराहना कर चुके हैं। इससे उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को भी हवा मिली थी।