महंगाई कम होने से आरबीआई अगले महीने ब्याज दरों में कर सकती है कटौती: एचएसबीसी
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.6 प्रतिशत पर आने के बाद मार्च में यह आरबीआई के लक्ष्य 4 प्रतिशत से नीचे रहने की उम्मीद है, जिसके कारण केंद्रीय बैंक अगली मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। यह जानकारी एचएसबीसी रिसर्च की रिपोर्ट में दी गई।