जयंती विशेष: महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं कमला नेहरू
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। वह उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थीं, जिन्होंने पूरी ताकत से भारत भूमि के लिए लड़ाई लड़ी और अन्य महिलाओं से भी इस संघर्ष में शामिल होने का आग्रह किया।