गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 29 अगस्त को 'स्वागत' कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की शिकायतें
अहमदाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम 'स्वागत' की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 'स्वागत' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 29 अगस्त को आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनशिकायत निवारण 'स्वागत' कार्यक्रम आमतौर पर हर महीने के चौथे गुरुवार को आयोजित किया जाता है।